शाहजहांपुर, मार्च 27 -- शाहजहांपुर। परिषदीय स्कूलों में नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत एक अप्रैल से स्कूल चलो अभियान रैली के साथ होगी। अभियान को सफल बनाने के लिए जनपद और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बजट भी जारी कर दिया गया है। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करना और ड्रॉपआउट बच्चों को दोबारा शिक्षा से जोड़ना है। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की ओर से अभियान को लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। सहायक अध्यापकों से लेकर विद्यालय इंचार्ज तक की जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। शिक्षकों को घर-घर जाकर अभिभावकों को जागरूक करने और बच्चों का स्कूल में दाखिला कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए। अभियान की शुरुआत जिला स्तर पर जिलाधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर की जाएगी। इसके बाद पूर...