गाज़ियाबाद, मार्च 20 -- गाजियाबाद। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग एक अप्रैल से विशेष अभियान शुरू करने जा रहा है। यह अभियान 15 अप्रैल तक चलेगा। इसमें परिवहन विभाग की छह टीमें जिलेभर में संचालित स्कूल बसों और वैन की सघन जांच करेंगी। एआरटीओ प्रशासन अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान के तहत फिटनेस, परमिट, बीमा, ड्राइवर की वैध लाइसेंस, फायर सेफ्टी, फर्स्ट एड बॉक्स, स्पीड गवर्नर और जीपीएस जैसी अनिवार्य व्यवस्थाओं की जांच की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...