गुड़गांव, मार्च 21 -- सोहना, संवाददाता। प्रदेश में एक अप्रैल से शुरू होने जा रही गेहूं और सरसों की सरकारी खरीद को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। रबी सीजन की फसल खरीद में पूरी पारदर्शिता लाने और किसी भी तरह की हेराफेरी (फर्जीवाड़े) को रोकने के लिए सरकार ने इस बार किसानों के सामने दो नई और सख्त शर्तें रखी हैं। जो किसान इन दोनों अनिवार्य शर्तों को पूरा करेगा, केवल उसी की फसल को सरकारी खरीद प्रक्रिया के तहत खरीदा जाएगा। राज्य सरकार की तरफ से सभी मंडियों में स्थित मार्केट कमेटियों को ये सख्त आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस बार किसान मंडी में अपनी रबी की फसल (गेहूं और सरसों) बेचने के लिए केवल उसी वाहन (ट्रैक्टर-ट्रॉली या अन्य) का उपयोग कर सकेंगे, जिस पर वैध पंजीकृत नंबर अंकित हो। यदि कोई किसान बिना नंबर प्लेट वाले या अपंजीकृत वाहन में अपनी...