जहानाबाद, फरवरी 22 -- मार्च माह में गेहूं खरीद के लिए समिति का होगा चयन, पिछले साल की तुलना 160 रुपये बढ़ा समर्थन मूल्य पिछले साल काफी कम किसानों ने समर्थन मूल्य पर सरकारी समितियों के माध्यम से बेचा था गेहूं जहानाबाद, नगर संवाददाता। जिले में सरकारी समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद एक अप्रैल से शुरू होगी। इसको लेकर प्रशासनिक कवायद तेज हो गयी है। किसानों को इस बार पिछले साल की तुलना 160 रुपये प्रति क्विंटल अधिक समर्थन मूल्य मिलेगा। इस बार विभाग ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये निर्धारित किया है। विभागीय निर्देश के बाद जिला सहकारिता विभाग ने गेंहू खरीद को लेकर प्रशासनिक कवायद शुरू कर दी है, ताकि ससमय खरीद केन्द्रों के माध्यम से गेहूं की खरीद शुरू हो सके। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी धान के तर्ज पर ही गेहूं की खरीद होगी। पंचायत स्तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.