धनबाद, मार्च 16 -- एनएचएआई ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए फास्टैग के वार्षिक पास के शुल्क में बढ़ोतरी की है। नई व्यवस्था के तहत अब तीन हजार रुपये के वार्षिक शुल्क के स्थान पर 3075 रुपये लगेंगे। यह एक अप्रैल 2026 से प्रभावी होगा। जानकारी देते हुए एनएचएआई ने बताया कि वर्तमान में 56 लाख से अधिक उपयोगकर्ता फास्टैग के वार्षिक पास का उपयोग कर रहे हैं, जो निजी वाहन मालिकों के बीच इसकी बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है। संशोधित शुल्क वैध फास्टैग वाले पात्र गैर-व्यावसायिक वाहनों पर लागू होगा, जो राष्ट्रीय राजमार्गों और राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे पर स्थित लगभग 1,150 टोल प्लाजा पर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। बताया गया कि फास्टैग वार्षिक पास उपयोगकर्ताओं को बार-बार रिचार्ज करने की आवश्यकता से राहत देता है और एक वर्ष की वैधता या 200 टोल प्लाजा पार करने तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.