धनबाद, फरवरी 26 -- धनबाद पशुपालन विभाग ने सेवाओं को पारदर्शी और डिजिटल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। एक अप्रैल से पशुओं के टीकाकरण के बाद पशुपालकों को अनिवार्य रूप से ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) देना होगा। विभाग का कहना है कि इस नई व्यवस्था से पशुओं के इलाज और टीकाकरण का सटीक और सुरक्षित रिकॉर्ड तैयार किया जा सकेगा। जानकारी के अनुसार अब जब भी किसी पशु को टीका लगाया जाएगा तो संबंधित पशुपालक के मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। पशु चिकित्सक को वह ओटीपी दर्ज करना होगा, तभी टीकाकरण की प्रक्रिया पूर्ण मानी जाएगी। इससे यह सुनिश्चित होगा कि वास्तविक लाभुक तक ही सेवा पहुंची है और फर्जी प्रविष्टियों पर रोक लगेगी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि पहले पशुओं के इलाज और टीकाकरण का रिकॉर्ड केवल रजिस्टर में दर्ज किया जाता था, जिससे कई बार आंकड़ों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.