फिरोजाबाद, अप्रैल 1 -- इनकम टैक्स ट्रेड टैक्स बार एसोसिएशन डायरेक्टर कुलदीप मित्तल एडवोकेट ने व्यापारियों को आगामी वित्तीय वर्ष में अर्थदंड से बचने के लिए हिदायतें दी हैं। कुलदीप ने कहा है कि एक अप्रैल से नई बिल बुक शुरू करें, अन्यथा 25 हजार की पेनाल्टी लग सकती है। व्यापार स्थल पर फर्म का नाम एवं जीएसटी पंजीयन न लिखने पर भी पेनाल्टी लगाई जा सकती है। एचएसएन कोड न लिखने पर आईटीसी रिजेक्ट हो सकती है। इससे माल के आवागमन में परेशानी हो सकती है। वहीं सभी टैक्सेबल व्यापारी खरीद एवं आईटीसी का मिला हर माह ऑनलाइन फॉर्म दो ए से करते रहें। माल के खरीददार द्वारा विक्रेता को छह महीने के भीतर पेमेंट भी करना चाहिए, अन्यथा आईटीसी रिवर्स हो सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...