मुजफ्फरपुर, मार्च 1 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। टोल प्लाजा पर लगनेवाले समय को कम करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) अब नकद लेनदेन की व्यवस्था समाप्त करने जा रहा है। एक अप्रैल से टोल प्लाजा पर इलेक्ट्रॉनिक लेनदेन से ही टोल की वसूली होगी। एनएचएआई ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी सूचना दी है। सभी टोल प्लाजा प्रबंधन को भी इस संबंध में पत्र लिखकर नई व्यवस्था के अनुसार टोल वसूली की तैयारी करने का निर्देश दिया है। ऐसे में अब वाहनों पर बिना फास्टैग लगाए टोल प्लाजा को पार करने में परेशानी हो सकती है। एनएचएआई के अनुसार टोल शुल्क का संग्रह पूरी तरह डिजिटल माध्यम से किया जाएगा और भुगतान केवल फास्टैग या यूपीआई के जरिए ही होगा। इससे इलेक्ट्रानिक टोल संग्रह (ईटीसी) प्रणाली को और मजबूती मिलेगी। टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतार कम करना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.