बस्ती, मार्च 20 -- बस्ती, निज संवाददाता। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान पहली अप्रैल से 30 अप्रैल तक तथा दस्तक अभियान 10 से 30 अप्रैल 2026 तक संचालित किया जाएगा। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित तैयारी बैठक में सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने उक्त जानकारी दी। कहा कि अभियान में नामित सभी विभाग आपसी समन्वय से चरणवार पूरी कार्यवाई संपन्न कराएं। अभियान के दौरान आशा एवं आंगनबाड़ी की ओर से जानकारी घर-घर पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अभियान में 11 विभाग हिस्सा लेंगे। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग इस अभियान का नोडल विभाग होगा। अभियान के दौरान बुखार, इन्फ्लुएंजा लाइक इलनेस (आईएलआई), क्षय रोग तथा कुपोषित बच्चों के प्राप्त सूची के अनुसार रोगियों का उपचार किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.