लखीमपुरखीरी, मार्च 30 -- दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे-30 पर यात्रा करने वाले वाहन चालकों को अब अधिक टोल चुकाना पड़ेगा। 1 अप्रैल से टोल शुल्क में करीब 5 से 10 रुपए तक की बढ़ोतरी लागू की जा रही है। इस फैसले से रोजाना सफर करने वाले लोगों की जेब पर अतिरिक्त भार पड़ेगा। नई दरों के तहत सभी प्रकार के वाहनों के टोल शुल्क में वृद्धि की जाएगी। वहीं, स्थानीय वाहन चालकों के लिए जारी मासिक पास भी महंगा कर दिया गया है। पहले 350 रुपये में मिलने वाला मासिक पास अब 360 रुपये प्रति माह कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, यह बढ़ोतरी हर वर्ष होने वाले टोल संशोधन के तहत की जा रही है। टोल दरों में वृद्धि का असर खासतौर पर उन लोगों पर पड़ेगा जो रोजाना इस मार्ग से आवागमन करते हैं।बढ़ती महंगाई के बीच टोल दरों में इजाफे को लेकर वाहन चालकों में नाराजगी देखी जा रही है। जबकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.