लखीमपुरखीरी, मार्च 23 -- सम्पूर्णानगर। श्री बालाजी महाराज के जन्मोत्सव को लेकर कस्बे के श्री बालाजी धाम मंदिर में तैयारियां जोरों से चल रही है। मंदिर के पुजारी सर्वेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया की श्री बालाजी महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष में मंदिर परिसर में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसके तहत एक अप्रैल को सुबह नौ बजे से विशाल शोभायात्रा पूरे नगर में निकाली जाएगी। अगले दिन दो अप्रैल को सुबह आठ बजे से मंदिर परिसर में सुंदरकांड का पाठ, बजरंग बाण का पाठ व 108 हनुमान चालीसा का पाठ और हवन के बाद मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.