गोरखपुर, मार्च 29 -- गोरखपुर। कायस्थ विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष वैद्य राजीव सिन्हा ने कहा कि एक अप्रैल की शाम 6 बजे भगवान श्री चित्रगुप्त की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। श्री सिन्हा रविवार को गोरखपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा परिषद के केंद्रीय कार्यालय बाबीना होटल के सामने नियामतचक से प्रारंभ होकर तरंग चौक, आर्य नगर, हजारीपुर, जटाशंकर होते हुए पुनः केंद्रीय कार्यालय पर पहुंचेगी। पत्रकार वार्ता के दौरान परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री दिप्तिमान श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार, जिला सचिव दिनेश श्रीवास्तव, अमर चन्द, अमरेन्द्र सिन्हा, महानगर अध्यक्ष प्रवीण गौड, महानगर सचिव नितिन श्रीवास्तव, मिथलेश श्रीवास्तव,रविन्द्र श्रीवास्तव, चन्दन श्रीवास्तव, डीपी शास्त्री आदि उपस्थित रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.