उरई, मार्च 30 -- उरई। भूमि संरक्षण अधिकारी राष्ट्रीय जलागम अभिषेक चंद्रा ने बताया कि चिकित्सा प्रतिपूर्ति के गबन मामले में निलंबित लिपिक श्यामजी का 26 फरवरी से आज तक कोई पता नहीं है और न ही श्यामजी के द्वारा कोई सूचना दी गई। उसके पास भूमि संरक्षण अधिकारी राष्ट्रीय जलागम उरई के भण्डार के साथ-साथ स्थापना पटल का चार्ज भी था जिसे पूर्णतः हस्तगत नहीं किया है, जिससे कार्य प्रभावित हो रहा है। ऐसे में भण्डार एवं स्थापना सम्बन्धी अन्य चार्ज नियमानुसार कुलदीप सिंह कुशवाहा वरिष्ठ सहायक कार्यालय भूमि संरक्षण अधिकारीको प्राप्त कराने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। एक अप्रैल को वह कार्यालय में सुबह 10 बजे उपस्थित होकर उक्त चार्ज कराएं। कमेटी में गजेन्द्र पाल सिंह सहायक लेखाधिकारी अध्यक्ष, रविन्द्र वर्मा प्रधान सहायक जिला कृषि रक्षा अधिकारी एवं ...