कीव, अगस्त 10 -- रूस और यूक्रेन के बीच पिछले करीब साढ़े चार साल से जंग जारी है। इस दौरान कई ऐसे मौके आए जब रूसी सेना ने यूक्रेन के अंदर घुसकर विनाशकारी हमले किए लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है, उसमें यूक्रेन ने रूस से अंदर करीब 1000 किलोमीटर अंदर घुसकर सबसे घातक हमलों में से एक अंजाम दिया है, जिसमें 12 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 39 लोग घायल हुए हैं। यूक्रेन की तरफ से सोमवार को रूस के निजनेकाम्स्क शहर में किए गए ड्रोन हमले में 12 लोगों की मौत हो गई और 39 अन्य घायल हो गए। तातारस्तान क्षेत्र के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। यूक्रेन ने निजनेकाम्स्क शहर में किए गए अटैक के जरिए रूस को दोहरा घाव दिया है। एक तो बड़ी संख्या में लोगों को हताहत किया है, दूसरा उसके बड़े ऊर्जा ठिकानों को तबाह कर दिया है। बता दें कि यूक्रेन ने हाल के महीनों में लगभ...