एक अगस्त से साथी पोर्टल के बिना नहीं बिकेगा बीज
गोंडा, जुलाई 4 -- गोण्डा, संवादददाता। जिले में बीज कारोबार को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनाने के लिए कृषि विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। अब एक अगस्त से बीज का स्टॉक, खरीद-बिक्री, हस्तांतरण और वापसी केवल केंद्र सरकार के साथी पोर्टल के माध्यम से ही मान्य होगी। इसके लिए जिले के सभी बीज उत्पादकों, डीलरों, वितरकों, निजी फर्मो, सहकारी समितियों और राजकीय बिक्री केंद्रों को 31 जुलाई तक पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। कृषि विभाग के अनुसार शासन के निर्देश पर यह व्यवस्था लागू की जा रही है, जिससे बीज की ट्रेसिबिलिटी सुनिश्चित की जा सके। अब बीज से जुड़े प्रत्येक लेनदेन का डिजिटल रिकॉर्ड साथी पोर्टल पर दर्ज करना होगा। साथ ही स्टॉक पंजिका भी अपडेट रखनी होगी। अगर पोर्टल पर दर्ज स्टॉक, रजिस्टर और प्रतिष्ठान में मौजूद भौतिक स्टॉक में अंतर पाया गया त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.