मधुबनी, जुलाई 16 -- मधुबनी , हिन्दुस्तान टीम । वाटसन हाई स्कूल के सभा कक्ष में गुरुवार को जनगणना आंकड़ों के क्षेत्रीय कार्य को लेकर सभी नामित क्षेत्रीय कर्मियोंं को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कोषांग के अधिकारी व नगर आयुक्त उमेश भारती ने कहा कि जिला जनगणना हस्त पुस्तिका एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रकाशन है। जिसे प्रत्येक जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के जनगणना एवं गैर जनगणना दोनों प्रकार के आंकड़े उपलब्ध होते है। जिला जनगणना हस्तपुस्तिका 2027 के अंतर्गत आंकड़ों के संग्रह का क्षेत्रीय कार्य बिहार राज्य में एक अगस्त 2026 से प्रारंभ होना है। इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य को त्रुटिहीन, सटीक एवं सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए सभी नामित क्षेत्रीय कर्मियों को गहन एवं व्यापक प्रशिक्षण जरूरी है। यह भी पढ़ें- जनगणना : आंकड़ों के संकलन के लिए दिया ग...