एक अक्तूबर से ट्रायल रन को खुलेगा ग्रीनफील्ड का पैकेज-वन
बलिया, सितम्बर 25 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। ग्रीनफील्ड हाईवे के पैकेज-वन को एक अक्तूबर से ट्रायल रन (परीक्षण संचालन) के लिए खोला जाएगा। हाईवे पर संचालन के लिए निर्धारित स्थानों पर प्रवेश और निकास की व्यवस्था की गई है।एनएचएआई (आजमगढ़) के परियोजना निदेशक (पीडी) पीयूष अग्रवाल ने बताया कि ट्रायल रन के दौरान हाईवे के चैनेज शून्य से 34 किमी 773 मीटर तक के हिस्से पर वाहनों का आवागमन संचालित किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षित यातायात संचालन को ध्यान में रखते हुए निर्धारित स्थानों पर प्रवेश और निकासी की व्यवस्था की गई है। हाईवे पर यातायात के सुरक्षित व सुचारू संचालन तथा सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एनएचएआई की ओर से गाजीपुर जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग से आवश्यक पुलिस पेट्रोलिंग और सहयोग उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। पीडी ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.