एक अक्तूबर से चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान
हरदोई, सितम्बर 26 -- हरदोई। जनपद में संचारी रोगों और दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आगामी 1 अक्तूबर से 31 अक्तूबर 2026 तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलेगा। घर-घर जाकर मरीजों को चिन्हित करने के लिए 12 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक दस्तक अभियान भी चलेगा। जिलाधिकारी राहुल पांडेय ने कहा कि मानसून के बाद संचारी रोगों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ माइक्रोप्लान बनाकर काम करें। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई, फॉगिंग, शुद्ध पेयजल की आपूर्ति और मच्छरों से बचाव के पुख्ता इंतजाम करें। स्वास्थ्य विभाग नोडल विभाग के रुप में कार्य करते हुए ब्लाक स्तर पर जिला स्तर पर अन्य विभागों से समन्वय बनाकर कार्य करे। यह भी पढ़ें- Kausambi News: समन्वय बनाकर संचारी रोग अभियान को बनाएं सफल फ्रंटलाइन वर्करों का प्रशिक्षण एव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.