जमशेदपुर, अगस्त 26 -- जमशेदपुर। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर एक अक्तूबर को रेड क्रॉस भवन के साकची भवन में बृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा। रेड क्रॉस के सचिव विजय कुमार सिंह ने यह जानकारी दी उन्होंने बताया कि, जिला से राष्ट्रीय स्तर तक रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। झारखंड के राज्यपाल ने पूर्व में रेड क्रॉस की जिला इकाइयों तथा विश्वविद्यालयों को रक्तदान के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया था। वहीं, झारखंड सरकार के मुख्य सचिव ने सभी उपायुक्तों को निर्देश दिया है कि प्रत्येक जिला अपनी आबादी के एक प्रतिशत वार्षिक रक्तदान सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य करे, ताकि जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा भी देशभर में 100 प्रतिशत स्व...