धनबाद, सितम्बर 28 -- धनबाद/प्रमुख संवाददाता धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक अक्टूबर से ओपीडी का समय शीतकालीन सत्रानुसार बदल दिया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन ने आदेश जारी कर दिया है। नई व्यवस्था के तहत सुबह की ओपीडी का संचालन सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक और शाम की ओपीडी शाम 4 बजे से 6 बजे तक चलेगा। इस दौरान दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक ओपीडी बंद रहेगी। वहीं ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर सुबह 8.30 बजे से 12.30 बजे तक और दोपहर 3.30 बजे से 5.30 बजे तक खुलेगा। बता दें कि अब तक ग्रीष्मकालीन समय के अनुसार ओपीडी चल रही थी। इसमें सुबह की ओपीडी 8 बजे से 12 बजे तक और दोपहर की ओपीडी 3 बजे से 5 बजे तक संचालित हो रही थी। रजिस्ट्रेशन सुबह 7.30 बजे से 12 बजे तक और 2.30 बजे से 4.30 बजे तक किया जाता था। दूर-दराज के मरीजों को होगी परेशानी नई व्यवस्था से दूर-दराज से आने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.