गया, सितम्बर 28 -- किसानों को खाद खरीदने में सुविधा देने और बिक्री-वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए कृषि विभाग एक अक्टूबर से नई डिजिटल व्यवस्था लागू करने जा रहा है। इसके तहत किसान मोबाइल फोन पर उर्वरक बिक्री प्रणाली का ऐप डाउनलोड कर खाद खरीद से जुड़ी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किसान खाद की खरीद कर सकेंगे। जिला कृषि विभाग के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, नई व्यवस्था का उद्देश्य खाद की बिक्री और वितरण में पारदर्शिता लाने के साथ किसानों को अधिकृत विक्रेताओं से खाद उपलब्ध कराना है। डिजिटल प्रणाली के माध्यम से किसानों को खाद की उपलब्धता और खरीद से संबंधित जानकारी आसानी से मिल सकेगी। इससे खाद खरीदने के लिए अनावश्यक भागदौड़ और समय की बर्बादी कम होने की उम्मीद है।नई व्यवस्था से खाद की बिक्री और वितरण की न...