कन्नौज, सितम्बर 25 -- कन्नौज, संवाददाता। बच्चों को उनके अधिकारों और सुरक्षा संबंधी कानूनों की जानकारी देने के लिए जिले के विभिन्न विद्यालयों में 25 सितंबर से एक अक्टूबर तक विशेष विधिक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आयोजित अभियान में न्यायिक अधिकारी छात्र-छात्राओं को पॉक्सो एक्ट-2012, महिला एवं बाल अधिकारों तथा कानूनी प्रावधानों की जानकारी देंगे। अभियान के प्रथम चरण में चिन्हित विद्यालयों की सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान जागरूकता कार्यक्रम होंगे। न्यायिक अधिकारी बच्चों को सुरक्षित वातावरण, बाल संरक्षण और शोषण से बचाव के उपाय बताएंगे। किसी तरह के शोषण अथवा उत्पीड़न की स्थिति में उपलब्ध निशुल्क विधिक सहायता की जानकारी भी दी जाएगी। यह भी पढ़ें- पाक्स...