मुजफ्फर नगर, सितम्बर 30 -- मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग के राज्य सूचना आयुक्त मोहम्मद नदीम एक अक्टूबर को जनपद के संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ जन सूचना अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे। बैठक जिला पंचायत सभागार में सुबह 11 बजे होगी। इसमें विभिन्न विभागों में लंबित आरटीआई आवेदनों की स्थिति, उनके समयबद्ध निस्तारण और पारदर्शिता के संबंध में जानकारी ली जाएगी। बैठक का उद्देश्य आरटीआई अधिनियम का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कर नागरिकों को निर्धारित समय में सूचना उपलब्ध कराना है। जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को अद्यतन रिपोर्ट के साथ समय से बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...