मैनपुरी, मार्च 7 -- राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आधुनिक डिजिटल एक्स-रे मशीन स्थापित की जा रही हैं। जिसके तहत शनिवार को कस्बा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जांच के लिए नई पोर्टेबल एक्स-रे मशीन का शुभारंभ चिकित्साधीक्षक डा. प्रदीप यादव ने किया। एक्सरे मशीन लगने से ग्रामीण व कस्बावासियों को फ्रैक्चर व अन्य बीमारियों के निदान के लिए कस्बा से दूर नहीं जाना पड़ेगा। यह सुविधा स्वास्थ्य सेवा को सुलभ बनाने के लिए महत्वपूर्ण पहल है। इस मौके पर चिकित्साधीक्षक ने कहा कि डिजिटल मशीन से चेस्ट, फ्रैक्चर, पथरी व गुर्दे की जांचों में आसानी होगी। एक्सरे मशीन के संचालन से मरीजों का समय व खर्च दोनों बचेगा। इससे पूर्व जांच के लिए लोग दूर दराज अस्पतालों का रुख करते थे। अब मरीज को सही समय पर सही उपचार मिल सकेगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.