मुजफ्फरपुर, जून 21 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सरकारी अस्पतालों में पीपीपी मोड पर चल रहे एक्स-रे और वहां काम करने वाले तकनीशियनों की उपस्थिति की जांच की जाएगी। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को पत्र लिखकर एक्स-रे तकनीशियनों की उपस्थिति की रिपोर्ट मांगी है। इसके लिए एक फार्मेट भी सभी जिलों को भेजा गया है। सदर अस्पताल सहित पीएचसी में पीपीपी मोड में मरीजों का एक्स-रे किया जाता है। स्वास्थ्य विभाग ने जल्द से जल्द तकनीशिनयों की उपस्थिति की रिपोर्ट राज्य मुख्यालय को भेजने का निर्देश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...