मुजफ्फर नगर, मार्च 1 -- बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में एक्स-रे टेक्नीशियन द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 27 फरवरी को मेडिकल कॉलेज के एक्स-रे विभाग में तैनात टेक्नीशियन रामकुमार निवासी नौरोजपुर थाना कुठौंद जिला जालौन को स्टाफ के कर्मचारियों राहुल त्यागी पुत्र पीतांबर त्यागी निवासी अम्बेहठा शेखा थाना देवबंद जिला सहारनपुर ,कालूराम पुत्र बलजोर सिंह निवासी ग्राम मुबारिकपुर थाना मंसूरपुर ,सीमा पुत्री बलवीर सिंह निवासी हनुमानपुरी कॉलोनी रामलीला टिल्ला थाना कोतवाली नगर वर्ष,दीपशिखा पत्नी उपदेश कुमार निवासी पुरबालियान थाना मंसूरपुर द्वारा कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाया गया।इसके चलते ही रामकुमार ने आत्महत्या कर ली थी। मृतक रामकुमार तथा आरोपी कालू राम व सी...