पीलीभीत, फरवरी 7 -- पीलीभीत। जिला क्षय रोग केंद्र पर मरीजों को बुनियादी स्वास्थ्य सुविधा के बावजूद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां एक्स-रे तो नियमित हो रहे हैं पर प्रिंटर दो माह से खराब पड़ा है। मरीजों को एक्सरे की फिल्म नहीं मिल पा रही है। मोबाइल पर ही फोटो लेने के लिए कहा जा रहा है। क्षय रोग की जांच के लिए आने वाले अधिकांश मरीज आर्थिक रूप से कमजोर हैं। फिल्म न मिलने के कारण उन्हें अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है, जिससे इलाज में देरी भी हो रही है। दो माह से फिल्म के लिए लगा प्रिंटर खराब चल रहा है। इसे सही कराने का किसी ने प्रयास तक नहीं किया है। एक्सरे के बाद मरीजों को मोबाइल पर ही फोटो लेने को कह दिया जाता है। जानकारी होने पर सीएमओ ने भी इस पर हैरानी जताई। सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि दो माह से परेशानी है तो यह तो लापरवाही है।...