प्रयागराज, मार्च 26 -- प्रयागराज, संवाददाता। एसआरएन अस्पताल के ट्रामा सेंटर में स्थित एक्स-रे कक्ष का दरवाजा टूट जाने से मरीजों का एक्स-रे नहीं हो पा रहा है। गुरुवार को एक्स-रे कक्ष बंद होने से मरीजों को मजबूरी में पीएमएसएसवाई बिल्डिंग में जांच के लिए स्ट्रेचर व व्हीलचेयर से जाना पड़ा। ट्रामा सेंटर में प्रतिदिन 80 से 100 मरीजों को एक्स-रे की जरूरत होती है। वहीं ट्रामा सेंटर की लिफ्ट खराब होने से मरीजों को पहली और दूसरी मंजिल पर स्थित वार्ड में जाने के लिए परेशानी हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...