अलीगढ़, फरवरी 27 -- अलीगढ़। जवां प्रकरण में एक्स पर एक विवादित पोस्ट को लेकर क्वार्सी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। ज्ञान सरोवर कॉलोनी निवासी अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ठा. शैलेंद्र पाल सिंह के अनुसार बुधवार दोपहर में एक्स पर सचिन गुप्ता के एकाउंट से एक पोस्ट की गई, जिसमें एक समाज के प्रति अपशब्द कहे जा रहे हैं। इससे जातीय विद्वेश फैलाने की कोशिश की जा रही है। इस पोस्ट से समाज में आक्रोश व्याप्त हो रहा है। इंस्पेक्टर क्वार्सी नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि सचिन गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...