शामली, अक्टूबर 7 -- शामली। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर झूठी एवं भ्रामक सूचना प्रसारित करने के मामले में गढ़ीपुख्ता पुलिस और सर्विलांस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी तरीके से दो लोगों के नाम और मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल कर भ्रामक पोस्ट प्रसारित कर रहा था। बुधवार को पुलिसलाइन में पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसपी एनपी सिंह ने बताया कि एक अक्टूबर को बिलाल निवासी मोहल्ला कुरैशियान, गढ़ीपुख्ता ने तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति उसके और उसके साथी सलीम के नाम व मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल कर एक्स पर उनके संबंध में झूठी एवं भ्रामक सूचना प्रसारित कर रहे हैं। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान साइबर सेल से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने एक्स हैंडल को शाहरुख उर्फ सारुख अली पुत्र वकील अहमद, निवासी मोहल्ला हा...