एक्स-ट्रेनी मीट सह प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित
रांची, मई 19 -- खूंटी, संवाददाता। जन शिक्षण संस्थान विकास भारती, खूंटी के तत्वावधान में मंगलवार को राजकीय उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय, बिरदा परिसर में एक्स-ट्रेनी मीट सह प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 60 से अधिक पूर्व प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रधानाचार्य नागेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि जन शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित कौशल विकास प्रशिक्षण ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने प्रशिक्षार्थियों से अर्जित कौशल का उपयोग कर जीवन में आगे बढ़ने का आह्वान किया। जेएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर सुब्रत सेन प्रधान ने संस्थान की कार्ययोजना और उद्देश्यों की जानकारी देते हुए युवाओं को बाजार की मां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.