जमशेदपुर, मार्च 28 -- जमशेदपुर : नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (नाबार्ड) के चेयरमैन डॉ. शाजी के. वी. ने शनिवार को एक्सएलआरआई काउंसिल फॉर इनोवेशन टेक्नोलॉजी एंड एंटरप्रेन्योरशिप के तहत एक ग्रामीण व्यवसाय इनक्यूबेशन सेंटर का उद्घाटन किया। यह केंद्र एक्सएलआरआई जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट परिसर में स्थापित किया गया है, जिसे नाबार्ड की ग्राम्य विकास योजनाओं के तहत विकसित किया गया है।इस अवसर पर एक्सएलआरआई के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरमैन टी. वी. नरेंद्रन, एक्सएलआरआई के डायरेक्टर फादर सेबेस्टियन जॉर्ज सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।नव स्थापित यह इनक्यूबेशन सेंटर पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत के 12 राज्यों-बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, मणिपुर, सिक्किम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश-में कृषि, ग्रामीण ...