दिल्ली, अक्टूबर 29 -- दिल्ली के निहाल विहार इलाके में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां एक ठेले वाले ने एक्स्ट्रा छोले मांगने पर एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान संदीप के रूप में हुई है, वो गाड़ी चालक था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी छोले वाले को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान चिंटू गुप्ता के रूप में हुई है। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।अस्पताल में इलाज के दौरान मौत इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि रविवार को ज्वालापुरी नाले के पास संदीप छोले खा रहा था। इस दौरान छोले वाले और संदीप के बीच एक्स्ट्रा छोले को लेकर बहस हो गई। बहस के दौरान छोला दुकानदार ने संदीपर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में संदीप को गंभीर चोटें आई थीं। गंभीर हालत में संदीप को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान...