कांकेर, अगस्त 22 -- छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में दसवीं कक्षा की एक छात्रा को कथित रूप से अश्लील वीडियो और संदेश भेजने तथा उससे न्यूड फोटो-वीडियो मांगने के आरोप में पुलिस ने एक शिक्षक को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह मामला बांदे थाना क्षेत्र के एक स्कूल का है। आरोपी टीचर का नाम आशीष मंडल (30) है, जो कि शहर के PV-40, पुरुषोत्तम नगर इलाके में रहता है और स्कूल में गणित के शिक्षक के रूप में पिछले 10 साल से पदस्थ है। पुलिस ने बताया कि 16 अगस्त को स्कूल में गणित विषय की अतिरिक्त क्लास लेने के दौरान आरोपी शिक्षक ने बहाने से दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा से उसका मोबाइल नंबर हासिल किया था। नंबर लेने के बाद भेजने लगा अश्लील मैसेज आरोप है कि इसके बाद उसने छात्रा को अश्लील मैसेज और वीडियो भेजने शुरू कर दिए तथा उससे भी न्यूड ...