जमशेदपुर, मार्च 14 -- बिरसानगर प्रधान कॉलोनी स्थित एक्सेल इंडिया मॉडल स्कूल की छात्रा पायल कुमारी को शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए वर्ष 2025-2026 हेतु प्रतिष्ठित ज्योति फेलोशिप प्रदान की गई है। पायल कुमारी कक्षा 6 की छात्रा हैं और उन्होंने अपनी लगन, मेहनत एवं निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।ज्योति फेलोशिप सम्मान टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रदान किया जाता है।पायल कुमारी के पिता श्री प्रताप रजक एक कॉन्ट्रैक्ट वर्कर हैं तथा उनकी माता श्रीमती प्रेमलता देवी गृहिणी हैं। पायल अपने माता-पिता की इकलौती पुत्री हैं।साधारण परिवार से आने वाली पायल का सपना भविष्य में आईपीएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना है। पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें गायन और पुस्तक पढ़ने का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.