बिहारशरीफ, दिसम्बर 19 -- फोटो: कान्वेंट: बरबीघा स्थित एक्सीलेंस कान्वेंट में सफल बच्चों के साथ निर्देशक शत्रुघ्न कुमार। बरबीघा। सिमुलतला आवासीय विद्यालय के वर्ग छह में नामांकन के लिए आयोजित होने वाली प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा वर्ष 2026-27 में बरबीघा स्थित एक्सीलेंस कान्वेंट स्कूल के 21 छात्रों ने सफलता हासिल कर अपना परचम लहराया है| विद्यालय के निर्देशक शत्रुघ्न कुमार ने समारोह का आयोजन कर सफल बच्चों को सम्मानित किया। प्रिंसिपल पिंकेश आनन्द ने कहा कि सकारात्मक सोच और कड़ी मेहनत के बदौलत बच्चे नामुमकिन को मुमकिन बनाकर सफल हो सकते हैं। सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा में सफल होने वाले बच्चों में संस्कृति कुमारी, अंकित कुमार, कृतिका राज, कशिश राज, ऋषभ कुमार, मीठी गुप्ता आदि शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.