नई दिल्ली, मार्च 4 -- ऑपरेशन थिएटर में सन्नाटा था। मॉनिटर पर धड़कनों की रफ्तार दर्ज हो रही थी और एक कोने में खड़ा रोबोटिक कंसोल सर्जन के इशारों का इंतजार कर रहा था। जैसे ही कमांड मिली, मशीन के सूक्ष्म औजार हरकत में आए और यहीं से शुरू हुआ राजस्थान के सरकारी स्वास्थ्य तंत्र का एक नया अध्याय। जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल (एसएमएस) में रोबोट के जरिए 300वीं सफल सर्जरी पूरी की गई। यह सर्जरी एक ऐसे मरीज की थी, जिसे एक्सीडेंट के बाद दोनों तरफ हर्निया हो गया था-एक दुर्लभ स्थिति, जो ट्रॉमा केस में आमतौर पर देखने को नहीं मिलती।ट्रक रोकते हुए हुआ हादसा, फिर बढ़ी परेशानी मरीज रामपाल (50), जो राजस्थान पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल हैं, ने बताया कि पिछले साल 30 नवंबर को राजपार्क इलाके में ड्यूटी के दौरान एक बेकाबू ट्रक को रोकने की कोशिश में उनका एक्सीडेंट हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.