एक्सीडेंट में मृत युवक की हुई शिनाख्त
बरेली, अप्रैल 9 -- मीरगंज, संवाददाता।धनेटा क्रासिंग के पास हाईवे के कट पर सोमवार रात में अज्ञात वाहन ने युवक को रौंद दिया। युवक की मौत हो गई थी। मृतक की शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया था। बुधवार को नगरिया सादात के नवल मौर्य आदि ने फोटो और कपड़ों से मृतक की शिनाख्त नगरिया सादात के तीस वर्षीय श्याम बाबू मौर्य के रूप में की। शिनाख्त पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। नवल मौर्य ने बताया श्याम बाबू सोमवार को फतेहगंज पश्चिमी की बाजार में सब्जी बेंचने गए थे। रात में उन्हें धनेटा क्रासिंग तक का टेंपो मिला। वे टेंपो से धनेटा क्रासिंग पहुंचे। कट से रोड पार करते समय वाहन ने उनको टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.