एक्सीडेंट में पिकअप चालक की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज
गाज़ियाबाद, सितम्बर 22 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। मसूरी थानाक्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर रसूलपुर रोल टोल के पास हुए सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हादसा 15 सितंबर की तड़के करीब दो बजे हुआ था। मृतक के भाई ने छह दिन बाद थाने पहुंचकर शिकायत दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अलीगढ़ के गोरई थानाक्षेत्र के नयाबांस देहात बेसवां निवासी चंदन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका सगा भाई विवेक कुमार मैक्स पिकअप चलाता था। 15 सितंबर को विवेक मानेसर से माल लेकर रुद्रपुर जा रहा था। तड़के करीब दो बजे जब वह ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर रसूलपुर रोल टोल से करीब 200 मीटर पहले पहुंचा, तभी उसके आगे चल रहे अज्ञात वाहन के चालक ने अचानक ब्रेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.