गोरखपुर, जनवरी 23 -- गोला बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गोला के बेवरी चौराहे के पास स्थित बीएसएनएल टावर के समीप अज्ञात ट्रेलर की चपेट में आने से दिव्यांग सफाई कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका पैर डिवाइडर में फंसकर टूट गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। गोला के वार्ड नंबर 15 निवासी श्रीकृष्ण पुत्र स्वर्गीय सीताराम गगहा विकासखंड के पडौली गांव में सफाई कर्मी हैं। वह एक पैर से पहले से विकलांग हैं। शुक्रवार को ड्यूटी समाप्त कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। बेवरी चौराहे के उत्तर बीएसएनएल टावर के पास पहुंचे थे तभी पीछे से एक अज्ञात ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान श्रीकृष्ण का पैर डिवाइडर में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और पैर टूट गया। ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने तत्काल घायल को सामुद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.