जहानाबाद, फरवरी 15 -- कलेर निस। कलेर प्रखंड के पहाड़पुर के समीप एक निजी होटल में चालक संगठन के जिला कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यालय के उद्घाटन के उपरांत सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता संगठन जिला मंत्री दिनेश यादव ने की। प्रदेश अध्यक्ष बिहार उपेंद्र राय, प्रदेश मीडिया प्रभारी रवि रंजन कुमार, विनय पासवान, मनवर आलम, इंद्रजीत कुशवाहा, मीडिया प्रभारी जन्मेजय सहित कई लोगों ने सभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि एक्सीडेंट में ड्राइवर की मृत्यु को आपदा की श्रेणी में शामिल किया जाए। ड्राइवर के लिए फंड की व्यवस्था की जाए। ड्राइवर आयोग का गठन किया जाए। ड्राइवर की जिंदगी और मौत साथ चलती है। इसलिए दुर्घटना में मृत्यु होने पर 20 लाख तथा अपंगता पर 10 लाख मुआवजा मिले। ड्राइवर को 60 साल के बाद पेंशन योजना...