बरेली, अप्रैल 7 -- शीशगढ़, क्षेत्र के गांव भुडासी निवासी ननुकी प्रसाद ने बताया कि एक मार्च को उनका पुत्र राकेश कुमार शीशगढ़ से अपने घर वापस आ रहा था। रास्ते में गोकिलपुर पेट्रोल पंप के पास उसके कुछ जानने वाले मिल गए। उन्हें देखकर उसने बाइक रोक ली। वह सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत करने लगा। सामने से आई बाइक ने उनको टक्कर मार दी। जिसमें राकेश व मानसिंह घायल हो गए। राकेश को घायल अवस्था में जिला अस्पताल बरेली ले गए । अस्पताल में डाक्टर ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.