बरेली, अप्रैल 10 -- शीशगढ़। घर जा रहे युवक की बाइक को कार ने टक्कर मार दी, वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने कार के चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया।उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के किच्छा के गांव कुरैप्या निवासी इश्तियाक अहमद ने बताया उनका साला वसीम निवासी ग्राम जाफरपुर मीरगंज बाइक से जा रहा था। बूंची गांव के पास पीछे से कार ने बाइक में टक्कर मार दी। वसीम को दिल्ली रेफर किया गया। दिल्ली अस्पताल में इलाज के दौरान वसीम की मौत हो गई। मृतक के बहनोई की तहरीर पर शीशगढ़ पुलिस ने चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...