फिरोजाबाद, दिसम्बर 6 -- फिरोजाबाद। थाना मक्खनपुर क्षेत्र में शुक्रवार की रात ट्रैक्टर व ट्रक की टक्कर में चपेट में आकर आगरा में तैनात सेल टैक्स पर्यवेक्षक की मौत हो गई। हादसे में ट्रक में सवार चार लोग भी घायल हो गए। अधिकारी मूल रूप से एटा के रहने वाले थे और हादसे में मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। दीवानी के पीछे सिद्धार्थ अपार्टमेंट आगरा निवासी अमित प्रताप सिंह चौहान 48 वर्ष सेल टैक्स में पर्यवेक्षक थे। वह आगरा के तैनात थे। वह मूल रूप से एटा के रहने वाले थे। वह मैनपुरी में पेट्रोल पंप खोल रहे थे। वह अपने साथी अजय यादव के साथ मैनपुरी के लिए गए थे। देर रात वह कार से वापस आगरा जा रहे थे। वह मक्खनपुर के घुनपई के समीप सड़क किनारे कार खड़ी कर लघुशंका कर रहे थे। उसी दौरान ईंटों से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक ट्रक में भिड़ंत हो गई। तभी अमित इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.