दरभंगा, फरवरी 26 -- बेनीपुर,। अनुमंडल के विभिन्न मार्ग में आधा दर्जन से अधिक जगह एक्सीडेंट जोन बनते जा रहे हैं। वहां का सर्वे कर ब्लैक स्पॉट घोषित करने की आवश्यकता महसूस की जा रही है। इन स्थलों पर सड़क हादसों में लगातार मौत की संख्या बढ़ रही है। आरसीडी एवं ग्रामीण कार्य विभाग ब्लैक स्पॉट के पास दुर्घटना रोकने की दिशा में सार्थक पहल नहीं कर रही है। पथ प्रमंडल बेनीपुर के बेनीपुर-बहेड़ी एसएच-88 में जरिसो कारू पुल, पौड़ी, बेनीपुर के दो एसएच के क्रॉसिंग केंद्र एसएच-56 में घेरुख महावीर मंदिर, मझौड़ा चौक, धरौड़ा मोड, नवकी पोखर, कन्थूडीह मोड़, नारबांध पर ब्लैक स्पॉट बन गया है। ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल बेनीपुर के नंदापट्टी, नवादा चौक आदि जगह ब्लैक स्पॉट बनने से प्रतिदिन सड़क दुर्घटना में हो रही है। बीते डेढ-दो माह में आधा दर्जन लोगों की मौत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.