एक्सीडेंट के बाद युवक का हाथ तोड़ने और लूटपाट का आरोप, अदालत के आदेश पर दो पर केस
बलरामपुर, अगस्त 12 -- बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर के तुलसीपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद घायल युवक से मारपीट कर उसका हाथ तोड़ने, मोबाइल, नकदी और जरूरी दस्तावेज छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हादसे के बाद दो लोगों ने युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की और उसकी मोटरसाइकिल भी अपने साथ ले गए। पुलिस से शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद तुलसीपुर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। मामला गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के ग्राम सिसहना गोदहना जानकीनगर निवासी सुबराती की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत से जुड़ा है। न्यायालय में दिए प्रार्थनापत्र में सुबराती ने बताया कि सात दिसंबर 2025 को उनका पुत्र अरबाज मोटरसाइकिल से तुलसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.