एक्सीडेंट के बाद दिल्ली-दून एक्सप्रेस-वे पर कांवड़ियों को रोका
बागपत, अगस्त 4 -- बागपत। दिल्ली-दून एक्सप्रेस-वे पर शनिवार की रात हुए हादसे के बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। सोमवार को उसने दिल्ली-दून और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर चेकिंग अभियान चलाया और कांवड़ियों के वाहनों को एक्सप्रेस-वे पर चढ़ने से रोका। दरअसल, शनिवार की रात बड़ौत क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से नजफगढ़ दिल्ली के रहने वाले सात कांवड़िये घायल हो गए थे। जिनमें से दो कांवड़ियों को उपचार के लिए दिल्ली रेफर किया गया था। प्रतिबंध के बावजूद कांवड़ियों के एक्सप्रेस-वे से गुजरने को लेकर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवालियां निशान लग गया था। सोमवार को एसपी ने पुलिस कर्मियों को सख्त आदेश जारी करते हुए कहा कि यदि कांवड़िये एक्सप्रेस-वे से गुजरते मिले, तो संबंधित अधिकारी और पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- दिल्ली-मेरठ एक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.