भागलपुर, जून 4 -- भागलपुर। टोटो और बाइक की टक्कर को लेकर आदमपुर की रहने वाली वकील सुजाता कुमारी ने जोगसर थाने में केस दर्ज कराया है। उन्होंने बताया है कि दो जून को उनका बेटा बाइक से आ रहा था उसी दौरान छोटी खंजरपुर में तेजी से आ रहे टोटो ने बाइक में ठोकर मार दी। एक्सीडेंट में उनका बेटा जख्मी हुआ और टोटो चालक उल्टा धमकाने लगा और पैसे मांगने लगा। वकील ने चालक पर उन्हें और उनके पति को भी धमकाने का आरोप लगाया है। यह भी पढ़ें- हमला करने और जेवर छीनने का केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...