पीलीभीत, मार्च 31 -- पीलीभीत। थाना न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम पंडरी निवासी प्रेमशंकर ने थाना न्यूरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि 5 मार्च को सुबह साढ़े 11 बजे टनकपुर हाईवे पर उसके पिता रामदुलारे को बाइक चालक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। उसके पिता का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। दुर्घटना करने के बाद बाइक चालक बाइक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम सिरसा सरदाह निवासी हरपाल ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया की 24 मार्च को उसके पिता गंगाराम साइकिल से पीलीभीत से काम करके वापस लौट रहे थे। रात आठ बजे पीलीभीत पूरनपुर मार्ग पर सड़ा पुल के समीप बाइक की टक्कर से उसके पिता घायल हो गए। पुलिस ने दोनों मामलों में बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.