संवाददाता, मार्च 12 -- छांयसा थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर प्रदीप को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सड़क हादसे के एक मामले में कार्रवाई करने की एवज में उसने शिकायतकर्ता से यह रकम मांगी थी। जानकारी के अनुसार गांव छांयसा निवासी संजय के चचेरे भाई की ईको वैन से 13 फरवरी को एक सड़क हादसा हो गया था। हादसे में मोटरसाइकिल सवार रोहित और उसका मामा घायल हो गए थे। इस संबंध में ईको वैन चालक के खिलाफ छांयसा थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर प्रदीप कर रहे थे।आपसी सहमति से समझौता हो गया था बताया गया कि दोनों पक्ष एक ही गांव के होने के कारण आपसी सहमति से समझौता हो गया था। समझौते की जानकारी दोनों पक्षों ने जांच अधिकारी को दे दी थी। आरोप है कि समझौते के आधार पर मुक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.